सांसद ने गरीबों को बाटा कंबल

जौनपुर |       मछली शहर सांसद बीपी सरोज ने श्रमिक मजदूरों व गरीबों से मुलाकात कर सांसद निधी से लोगों के हित में हुए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि जनता के हित के लिए होने वाले कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा , कड़ाके की ठंड में भी जाकर जनता की समस्या को सुनकर उनके लिए ठंड से बचने के लिए बड़े पैमाने पर कंबल का वितरण किया , साथ ही सांसद सरोज ने कहा कि मैं अपने संसदीय कार्य क्षेत्र में जनता की समस्याओं को लेकर रोजाना समस्याओं से संबंधित कार्य करता हूं , उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए साइकिल , वैशाखी के साथ ही जरूरतमंद सामानों का वितरण किया जाता है साथ ही जनता की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा कार्य करूंगा और जनता के लिए चौबीस घंटे खड़ा होने के लिए भी कहा इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय मिश्रा , ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह , मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह आदि उपस्थित थे , मुंबई में रहने वाले तुलसी मानस जूनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित सिंह ने भी कहा कि सांसद मुंबई में भी रहने वाले लोगों की भी समस्याओं को सुनते है और उसका निवारण हेतु प्रयास करते है          |