सामाजिक जागरूकता मंच के तत्वावधान में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस 

मुंबई |      सामाजिक जागरूकता मंच के तत्वावधान में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन , संस्था के अध्यक्ष डॉ. राणा साहब के क्लीनिक , घाटकोपर मुम्बई (पश्चिम) में आयोजित किया गया , लगभग सभी प्रबुद्धों के विचार विमर्श के पश्चात निर्णय लिया गया कि संस्था के आयोजन हेतु समय , स्धान और अर्थ का प्रबंध किया जाएगा , सभी अतिथियों को सम्मानित करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाएगा , संस्था का उद्देश्य और संस्था के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी जाएगी , सभी सदस्य गण अपना संपूर्ण व्यक्तिगत परिचय की प्रति फोटो सहित संस्था के अध्यक्ष के पास तक अविलम्ब पहुंचाने का कष्ट करेंगे , अध्यक्ष के साथ सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया , यह संकल्प लिया गया कि संस्था को शिखर तक ले जाने के लिए तन मन और धन से समर्पित रहेंगे , संस्था का रजिस्ट्रेशन शीघ्रातिशीघ्र कराया जाएगा , आने वाले सदस्यों में उमेश चंद्र शुक्ल , मिथिलेश मिश्र , भोलानाथ तिवारी मूर्धन्य , डॉ. राणा , उमेश मिश्र , विधु मिश्र , तिवारी , दूबे , सरोज , यादव , शर्मा , नादान सभी महानुभावों ने अपने अपने विचारों से संस्था को सिंचित किया , संस्था की तरफ से सभी को नूतन नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी तथा विश्व हिन्दी दिवस पर सभी साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं से लोगों को आनंदित कर दिया           |