स्थायी समिति सदस्य चुने गए नगरसेवक पाटिल

ठाणे | ठाणे मनपा में शिवसेना के वरिष्ठ और अभ्यासु नगरसेवक उमेश पाटील ठाणे मनपा स्थायी समिति के सदस्य चुने गए हैं इस चयन से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर देखी जा रही है दूसरी ओर स्थायी समिति के सदस्य चुने जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाटिल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर के विकास को गति देने की होगी , प्रयास यह रहेगा कि ठाणे शहर में जारी विकास की धारा झोपड़पट्टी भागों की ओर भी उसी रफ्तार से बढे , जिस रफ्तार से शहर में बढ़ रही है उन्होंने कहा कि ठाणे शहर के तरह ही कलवा उपनगर में भी विकास की गंगा बहाने के लिए वे प्रयत्नशील रहेंगे , स्थायि समिति सदस्य चुने जाने पर नगरसेवक उमेश पाटिल का कहना है कि वे कलवा प्रभाग समिति अंतर्गत आधारभूत समस्याओं को लेकर भी स्थायी समिति में अपनी आवाज बुलंद करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि कलवा को समन्वित विकास की धारा से जोड़ा जाए |

विदित हो कि सदैव जन समस्याओं के खिलाफ वे न केवल आवाज उठाते रहे हैं बल्कि उन समस्याओं के समाधान का भी मार्ग प्रशस्त किया है उनके निजी प्रयास के कारण कलवा की कई आधारभूत समस्याओं का निदान हो पाया है पाटिल की आम नागरिकों से कितनी निकटता है इस बात का अंदाजा इसी से चल रहा है कि वे लगातार तीन बार अपने वार्ड से नगरसेवक चुनकर ठाणे मनपा में पहुंचे हैं कलवा की हर गलियों की समस्याओं के समाधान में रुचि रखने वाले नगरसेवक उमेश पाटिल के स्थायी समिति सदस्य चुने जाने पर उत्तर भारतीय समाज में भी खुशी की लहर देखी जा रही है इसी क्रम में दर्जनों उत्तर भारतीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने पाटिल को स्थायी समिति सदस्य चुने जाने पर बधाइयां दी है साथ ही उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की भी कामना की है शुभकामनाएं देने वालों में बी.पी. शर्मा , आर.आर. यादव , अशोक चौबे , हीरा यादव , जैकी हाशमी , जटाशंकर शुक्ला ,  हीरालाल यादव , अजय यादव , गोविंद पटेल , सत्यराम मिश्रा , मनोज यादव , राजकुमार शर्मा , भीमबली गुप्ता , जे. एन. तिवारी , बाबूलाल यादव , जमुना गौतम , हनुमंत शिंदे , गुड्डू सिंह , राघव शर्मा , भोला पाण्डेय , राधेश्याम विश्वकर्मा , वसंत भुवा , लालचंद सरोज , भोला शर्मा , विनोद धुरिया , उमाशंकर यादव , मदेशिया , रामकुमार वर्मा , रामधारी प्रजापती आदि शामिल हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *