स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी का अहम योगदान :- जय प्रकाश सिंह 

मुंबई |       भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी का अहम योगदान रहा , हिंदी ही वह भाषा रही जिसके माध्यम से संपूर्ण देश एकता के सूत्र में बंधा रहा , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नारा अंग्रेज भारत छोड़ो रहा अथवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा जय हिंद रहा अथवा लोकमान्य तिलक का नारा स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार रहा , हिंदी के माध्यम से ही पूरे देश में स्वतंत्रता का बिगुल बजाया गया , विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा , मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं , उन्होंने कहा कि हिंदी सर्वमान्य तथा सर्व सम्मान की भाषा है मोहम्मद इकबाल ने कहा था हिंदी है हम वतन है, हिंदुस्तां हमारा , जयप्रकाश ने कहा कि हिंदुस्तान को जानने के लिए हिंदी सबसे बड़ा माध्यम है उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक हिंदी का दैनिक जीवन में प्रयोग करने की अपील की       |