हमारी पहचान , हमारे त्योहार पर संगोष्ठी के साथ हुआ कविगोष्ठी 

मुंबई |      साहित्यिक , सांस्कृतिक , सामाजिक संस्था काव्यसृजन के तत्वावधान में 08 नवंबर , 2020 को काव्यसृजन महिला मंच की मास्को इकाई द्वारा और टेन न्यूज चैनल के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया , उक्त गोष्ठी में हमारी पहचान – हमारे त्यौहार का शानदार और यादगार आयोजन किया गया , काव्य सृजन महिला मंच के संस्थापक पं. शिवप्रकाश जौनपुरी की अध्यक्षता , राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी के संयोजन और मार्गदर्शन में मास्को इकाई की अध्यक्षा श्वेता सिंह उमा ने शानदार संचालन करते हुए काव्य सृजन महिला मंच की देश – विदेश की ईकाइयों की अध्यक्षों को अपने मंच की काव्य गोष्ठी से जोड़ा , यह मास्को इकाई की अध्यक्षा श्वेता सिंह उमा का पहला प्रयास था और हर आयाम से पूर्णतः सफल और उत्कृष्ट रहा , इस सफल गोष्ठी की विशिष्ट अतिथि विख्यात साहित्यकार डॉ. सविता मिश्रा थी , उनकी उपस्थिति से मंच अत्यंत शोभायमान हुआ , काव्य सृजन महिला मंच एक साहित्यिक – सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था है जिसकी स्थापना बसंत पंचमी , 10 फरवरी 2019 को हुई और संस्था गत 2 वर्षों से निरंतर साहित्यिक , सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पित है चूंकि चलना और चलते रहना ही सृष्टि का नियम भी है उसी क्रम में वर्ष – 2020 में काव्य सृजन महिला मंच द्वारा मास्को इकाई की स्थापना की गयी और मास्को इकाई की पहली काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ , श्वेता सिंह उमा ने बहुत ही सुरीली आवाज़ में गणेश वंदना और सरस्वती वंदना गाकर काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ किया    |

उसके पश्चात श्वेता ने काव्य सृजन महिला मंच साहित्यिक – सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के अब तक के सफर , संस्था द्वारा इन दो वर्षों में किए गए और किए जा रहे सभी कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी , संस्था की गतिविधियों की जानकारी के पश्चात मास्को अध्यक्षा द्वारा सभी आमंत्रित – सम्मानित कवयित्रियों का स्वागत , आभार , अभिनंदन और प्रत्येक का परिचय देते हुए इस कवि सम्मेलन का शानदार आगाज़ किया , इस गोष्ठी में काव्य सृजन महिला मंच की देश विदेश में फैली इकाइयों की अध्यक्ष कवयित्रियों ने शिरकत किया , सुश्री भारती सिंह ( घाना , पश्चिम अफ़्रीका इकाई अध्यक्षा ने बसंत पंचमी पर अपनी प्यारी कविता सुनाई ) , सुश्री कहकशां (देहरादून इकाई अध्यक्षा ने बहुत ही सुरीले अन्दाज़ में अपनी गीत नहीं मनाये जाते है अब खुल कर क्यूँ त्यौहार सुनाई ) , सुश्री अनुपम रमेश किंगर ( बहरीन इकाई अध्यक्षा ने अपनी कविता वरदान के द्वारा त्योहारों में घर की स्त्री कहाँ आती है इस भाव को उम्दा तरीक़े से बताया ) , सुश्री सुलेखा अग्रवाल ( उ. प. दिल्ली इकाई अध्यक्षा ने अपनी कविता पापा की लाड़ली बेटी सुना कर सब का मन मोह लिया ) , सुश्री पूनम रानी तिवारी वनांचली ( झारखंड इकाई अध्यक्षा ने अनोखे अन्दाज़ में खुद का परिचय देते हुए राम लीला के कुछ प्रसंग प्रस्तुत किया ) , सुश्री इंदू मिश्रा ( महाराष्ट्र इकाई अध्यक्षा ने अपनी शानदार कविता कश्मीर प्रस्तुत की ) , डॉ. विभा माधवी ( खगड़िया इकाई अध्यक्षा ने अपनी गजल वक्त का करवा गुनगुनाई ) , डॉ. भावना दीक्षित ज्ञान ( मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्षा ने बहुत ही गहरे शब्दों और भावो से नारी जीवन को चित्रित किया ) , डॉ. गायत्री मिश्रा ( बेंगलुरु इकाई अध्यक्षा ने अपनी कविता वक्त बहुत ही कोमल भावो के साथ पढ़ कर सुनाई )     |

श्वेता सिंह उमा ( मास्को इकाई अध्यक्षा ने मंच संचालन के साथ साथ , अपनी गजल आँखो में तेरी गहरा समंदर अपने अनोखे अन्दाज़ में सुना कर समा बांध दिया ) , डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा ने जीवन में कभी ना हारने का जज़्बा समझाते हुए अपने चिर – परिचित मनमोहक अन्दाज़ में बेटियों पर लिखा अपना मुक्तक सुनाया और मां की आंखों से त्योहार पर अपनी दो उम्दा रचनाएं सुनाकर सब का दिल जीत लिया ) सभी बेहतरीन कवयित्रियों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से इस काव्य गोष्ठी में चार चाँद लगा दिए , अंत में काव्य सृजन महिला मंच के संस्थापक , अध्यक्ष पं. शिवप्रकाश जौनपुरी ने अपने बहुमूल्य विचार मंच के समक्ष रखे और शानदार काव्य पाठ कर इस कार्यक्रम को एक नई पहचान देते हुए सभी श्रोताओ को काव्य पाठ से मंत्रमुग्ध कर दिया तथा अपने शब्दों की मिठास और एक आंचलिक गीत प्रस्तुत करके गांव की यादें ताज़ा करा दीं , इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन का टेन न्यूज़ चैनल की ओर से सीधा प्रसारण लगभग सवा दो घंटे तक जारी रहा और सभी दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन का भरपूर लुत्फ उठाया और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं से सभी का उत्सावर्धन कर उनकी हौसला अफजाई की , अंत में काव्य सृजन महिला मंच की राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और संयोजक डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी द्वारा सभी लब्ध प्रतिष्ठित – सम्मानित कवयित्रियों , मुख्य अतिथि , संस्थापक और आयोजन की संचालक व काव्य सृजन महिला मंच की रूस इकाई की अध्यक्ष सुश्री श्वेता सिंह उमा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का बहुत ही शानदार और सफलतापूर्वक समापन किया गया , मास्को इकाई की अध्यक्ष श्वेता सिंह उमा का ये सुव्यवस्थित और नायब प्रयास पूर्णता सफल रहा और उपस्थित कवयित्रियों की रचनाओं से काव्य सृजन महिला मंच की मास्को इकाई का शुभारंभ सफलतापूर्वक पूर्णता गुंजायमान हुआ    |