हिंदुयुवा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए चंद्रकांत

मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन

गोरखपुर  ।  हिंदू युवा वाहिनी के दिग्विजय नगर मंडल के आयोजित प्रदेश कार्यालय पर बैठक में आज मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया , बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू ने किया तथा संचालन महानगर महामंत्री संजय शीलाकुर ने किया  ।

बैठक में पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से महानगर संयोजक/ पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने चंद्रकांत को मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया , तत्पश्चात मंडल के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में क्रमशः शरद चौधरी राकेश गुप्ता विनय रंजन मनीष निषाद
मंडल महामंत्री के रूप में प्रवीण वर्मा ,  मंत्री गण क्रमशः विवेक पासवान मनीष राव विजय भारती नीरज सोनकर कोषाध्यक्ष -अजय वर्मा मीडिया प्रभारी -विनायक सिंह के नामों की घोषणा की गई   ।

इसी क्रम में महानगर कार्यसमिति के सदस्य के रूप में जयप्रकाश जयसवाल एवं विनय पासवान के भी नाम की घोषणा की गई , महानगर संयोजक के द्वारा भामाशाह नगर मंडल के मंत्री के रूप में अवनीश कुमार चौधरी का भी मनोनयन किया गया ,
बैठक में मुख्य रूप से हिमांशु गुप्ता गोरक्ष नगर मंडल के संयोजक विजय यादव उपाध्यक्ष अनूप भारती शैलेंद्र कुमार गोपीचंद अनुपम सूरज नीरज निषाद वीरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित थे  ।