25000 रुपये का ईनामी बदमाश मुम्बई से हुए गिरफ्तार

महाराजगंज |     पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के कुशल परिवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 – 360/2019 धारा-394 , 506 भा0द0वि0 के वाछिंत 25000 रु0 के इनामिया अभियुक्त –  सलमान उर्फ बटन पुत्र स्व0 अब्दुल कुडुश शाह निवासी बतौरिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को मुम्बई के ठाणे से किया गया गिरफ्तार   |

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 17.10.19 को थाना फरेन्दा के कस्बा फरेन्दा स्थित HDFC बैंक मे समय करीब 12:30 बजे दोपहर को 04 बदमाशो द्वारा बैंक में प्रवेश कर असलहा लहराते हुए जान माल की धमकी देते हुए बैंक के कैश काउण्टर से लगभग 13,20,000 रु0 ( तेरह लाख बीस हजार रुपये ) की लूट की जिसके बाद HDFC बैंक शाखा प्रबन्धक फैज आजमी पत्र इरशाद अहमद के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 360/19 धारा 394 , 506 भादवि पंजीकृत किया गया दिनांक 22.02.20 घटना के अनावरण हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास व जनपद बस्ती में ICICI बैंक लूट के घटना से संबंधित अभियक्तगणो के बारे मे प्र०नि० बस्ती रामपाल यादव ने प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा को जरिये दूरभाष से बताया कि आपके यहा के HDFC बैंक व जनपद बस्ती के ICICI बैंक में हुयी लूट की घटना से संबंधित अभियुक्त प्रकाश में आये है   |

अभियुक्तगण 1 :- मुमताज अली पुत्र इस्माइल निवासी बेलौहा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर |

अभियुक्तगण 2 :- अली हुसैन पुत्र नवी हुसैन निवासी बतौरिया थान खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर |

अभियुक्तगण 3 :- अजय यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी बतौरिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर |

अभियुक्तगण 4:- फिरोज उर्फ इमरान पठान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज |

अभियुक्तगण 5 :- सलमान उर्फ बटन पुत्र स्व0 अब्दुल कुङ्कु |