हस्ताक्षर अभियान का कांग्रेस ने बनाया कीर्तिमान
ठाणे | पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि तथा देशव्यापी महंगाई के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर ठाणे शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था इस अभियान को आशातीत सफलता मिली और ठाणे शहर में हस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद उससे संबंधित कागजात और एल्बम प्रदेश अध्यक्ष पाटोले को ठाणे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने सुपुर्द किया , इस अवसर पर ठाणे कॉन्ग्रेस की इस उपलब्धि के लिए पार्टी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जबकि ठाणे शहर में हस्ताक्षर अभियान ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में चलाया गया था तथा ठाणे शहर कांग्रेस के 12 ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने – अपने ब्लॉक में व्यापक स्तर पर महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का लगातार आयोजन किया था |
इस अभियान को आम नागरिकों का भारी समर्थन मिला था , लाखों लोगों के हस्ताक्षर युक्त कागजात प्रदेश नेतृत्व के हवाले किया गया और स्वयं प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ठाणे शहर में कांग्रेस ने अपनी आधारभूत शक्ति का नमूना पेश किया है हस्ताक्षर अभियान से संबंधित कागजात और एल्बम से साफ जाहिर हो रहा है कि इस अभियान को ठाणेकरो ने उत्साहित होकर अपना समर्थन और सहयोग दिया , पाटोले को जब हस्ताक्षर अभियान से संबंधित कागजात और एल्बम सुपुर्द किए गए तो उस समय शिष्टमंडल में ठाणे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे इन पदाधिकारियों मे भालचंद्र महाडिक , महेंद्र महात्रे , मेहरोल वाल्मीकि , हिंदू राव गलवे , श्रीकांत गाडीलकर , राजू शेट्टी , राजेंद्र हैबतती , मंजुर खत्री , अशोक नलवाला , प्रशांत पाटील के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे , प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने ठाणे शहर कांग्रेस के तमाम 12 ब्लॉक अध्यक्ष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी |