आज्ञात स्कार्पियो गाडी की जोरदार टक्कर से नीलगाय नर की मौके पर मौत 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |       महाराजगंज थाना परसा मलिक के पास अज्ञात स्कार्पियो गाड़ी की जोरदार टक्कर से नील गाय नर की मौके पर मौत , बता दे की रात करीब दस बजे ठुठीबारी की ओर से नौतनवा की ओर जारही एक स्कार्पियो गाडी जिसकी स्पीड काफी तेज बताई जा रही है उसी वक्त अचानक से एक नील गाय नर ने सड़क पर छलाँग लगा दी जिससे जोरदार टक्कर हो गयी , वही आस पास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतना जोरदार था कि नीलगाय नर की मौक्के पर ही मौत हो गई और गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी पर गाडी का कुछ पता नहीं चल पाया , इस घटना की जानकारी घोड़हवां वन चौकी रेंज के अधिकारियों को दी गयी सुबह मौक्के पर पहुँचे वन कर्मी आशोक कुमार ने पंचनामा बनवाकर नीलगाय को थाना परसा मलिक के सेखुआनी के पास ग्रामीणो के हस्ताक्षर बनवाकर नीलगाय नर को दफ़न कर दिया गया        |