एस० एस० बी० द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंर्तगत NCC के बच्चों को कराया गया सीमा भ्रमण 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |       आज दिनांक 08/01/2021 को 66 वीं वाहिनी , साशस्त्र सीमा बल , सिद्धार्थनगर-ll के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर कॉलेज नौतनवाँ के 30 NCC छात्राओं (9वी , 11वी एवं 12वीं) को सीमा दर्शन हेतु वाहिनी मुख्यालय से शुरू करा सीमा चौकी डंडाहेड तक मार्च कराया गया , इस कार्यक्रम का शुभारंभ बरजीत सिंह , कार्यवाहक कमांडेंट के द्वारा किया गया तथा कार्यवाहक कमांडेंट के द्वारा बच्चों को भारत – नेपाल सीमा का सामरिक दृष्टि से महत्व , भारत के संविधान और प्रभुत्ता हेतु जागरूक करना तथा बच्चों के मनोबल को बढ़ावा दिलाने के विषय पर संबोधित किया गया , सीमा चौकी डंडाहेड में जंग बहादुर यादव (सहायक-कमांडेंट) द्वारा NCC छात्राओं को बल के गठन , उपलब्धियों के बारे में बताया गया एवं सीमा स्तंभ संख्या (519 से 520) के बीच भ्रमण कराया गया तथा पिलर एवं नेपाल के बारे में जानकारी प्रदान किया गया , कार्यक्रम के दौरान मनमीत सिंह आज़ाद , सहायक कमान्डेंट , उप निरीक्षक (संचार) राजेन्द्र सिंह , उप निरीक्षक (सामान्य) यशपाल राणा , उप निरीक्षक (सामान्य) जगत दिहिगिया , मुख्य आरक्षी (सामान्य) बलराज सिंह , आरक्षी (सामान्य) जलेन्द्र दास , आरक्षी (महिला) आई सुजाता , आरक्षी (महिला) कुमारी प्रियंका सिंह के साथ नौतनवाँ इण्टर कॉलेज के अधयापक अनाउल्ला खान उपस्थित रहे          |