ऐस.जे.एम. के प्रभारी नियुक्त हुए अभिषेक विश्वकर्मा

 
जौनपुर | जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुहीम स्वच्छता  अभियान को गांव के कोने कोने पहुंचाने का जिम्मा उठाया गया है वही इस अभियान को पूरा करने के लिए कई सामाजिक संस्था भी काम कर रही है | 
तो वही भारत सरकार की संस्था ऐस.जे.एम.भी गांव गांव में अपना पदाधिकारी नियुक्त कर  स्वच्छता  अभियान को पूरा करने में लगा हुया है ,  जिसमे ऐस.जे.एम. संस्था द्वारा अभिषेक विश्वकर्मा को ग्राम पोस्ट इमलो ब्लॉक धर्मापुर जिला जौनपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है | 
हम आपको बता दे कि अभिषेक विश्वकर्मा पेशे से एक डाक्टर है जो पिछले कई सालो से  अपने पेशे से सेवा कर रहे है और अब सफाई अभियान को पूरा करने में अपना योगदान देने में पीछे नहीं हट रहे  है | 
अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि देश की सेवा करना हर एक नागरिक का पहला कर्तव्य है जिसको हर एक नागरिक को करना चाहिए |                                          जिस प्रकार देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान सीमा पर डटे रहते है और अपना फर्ज निभाने के लिए जान तक गवा देते है उसी प्रकार हर एक नागरिक को अपने देश हित के लिए अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए ताकि हमारे समाज में सफाई रह सके और कई जानलेना बीमारियों से बचा जा सके |