कांग्रेस द्वारा किया गया महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी आंदोलन

ठाणे | लगातार हो रही मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ ठाणे कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में बैलगाड़ी आंदोलन किया गया , कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बैलगाड़ी चलाकर केंद्र की भाजपा सरकार की खिल्ली उड़ाई और कांग्रेस प्रवक्ता विनीत तिवारी के आयोजन में इस बैलगाड़ी आंदोलन का नेतृत्व युवा नेता महेश पाटिल ने किया जबकि इंटक के राष्ट्रीय महासचिव अजीत ओझा और युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल भोइर भी इस अनोखे विरोध आंदोलन में शामिल थे और आए दिन गैस सिलेंडर से लेकर डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर ठाणे के पदाधिकारियों ने तीन हाथ नाका पर बैलगाड़ी आंदोलन कार महंगाई के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया |

आपको बता दे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर यह अनोखा आंदोलन ठाणे शहर में आयोजित हुआ , बैलगाड़ी आंदोलन शहर के विभिन्न मार्गो से भी गुजरा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर ठाणे शहर में पार्टी के युवा नेता महेश पाटिल के नेतृत्व में हुए बैलगाड़ी आंदोलन के दौरान घोड़ा गाड़ी और साइकल चला कर भी विरोध आंदोलन का प्रदर्शन किया गया और बैलगाड़ी आंदोलन के दौरान पाटिल ने कहा कि दिल्ली से गांव की गली तक महंगाई की मार देखी जा रही है ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार की नीतियों का सार्वजनिक विरोध करना आवश्यक हो गया है शहर में जारी बारिश के बाद भी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने उत्साहित होकर बैलगाड़ी आंदोलन को सफल बनाया , साथ ही इस आंदोलन को भारी जन समर्थन भी मिला और कांग्रेस प्रवक्ता विनीत तिवारी और अजीत ओझा द्वारा आयोजित बैलगाड़ी आंदोलन का नेतृत्व युवा नेता महेश पाटिल ने किया जबकि इस दौरान अजीत ओझा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे , जबकि बैलगाड़ी आंदोलन में  सेवादल ठाणे अध्यक्ष शेखर पाटील , युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गिरी , ठाणे युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल भोईर , विधानसभा अध्यक्ष दीपक पाठक , किसान अध्यक्ष ऋषिकेश तायड़े , ज़िला महासचिव मेहेर चौपाने , यदनेश वाडेकर , ब्लांक अध्यक्ष निलेश अहिरे , कार्याध्यक्ष संजय यादव , तेजस पाटिल , निलेश राजपुत , रवी तिवारी , मयुर पाटील , विष्णु घाडगे , आदित्य पाँडे , चिंटू विश्वाकर्मा , मनोज चव्हाण के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस विरोध आंदोलन में भाग लिया , जमकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *