काव्य रंगोली समाज भूषण से सम्मानित हुयी निशा मिश्रा

मुंबई :- जहाँ मुंबई शहर सपनो के शहर से जाना जाता है वही मुंबई में रहने वाली एक शिक्षिका को काव्य रंगोली समाज भूषण से सम्मानित किया गया है |
मुंबई शहर के घाटकोपर की ख्याति प्राप्त सहित्यकार एवं योग्य शिक्षिका पटुक कॉलेज  सान्ताक्रुज़ मे अभी भी कार्यरत है |
आपको बता दे कि निशा मिश्रा जी को विश्व स्तरीय साहित्यक पत्रिका काव्य रंगोली की ओर से ‘ काव्य रंगोली समाज भूषण ‘ सम्मान २०१८ के लिए चयनित किया गया है ,काव्य रंगोली पत्रिका की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार निशा मिश्रा को इनके हिंदी भाषा योग और समाजिक सरोकारों तथा आप द्वारा साहित्यक सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान इन्हें ‘खमरिया पंडित ऐरा स्टेट लखीमपुर उत्तर प्रदेश’ मे आगामी २२ नवम्बर को आयोजित किया जाएगा |
इस सम्मान समारोह मे देशभर के लगभग ३०० समाजसेवी एवं साहित्कार प्रतिभाग करेंगे ,इस सम्मान समारोह मे पहली बार निशा मिश्रा को सम्मानित किया जा रहा है, तो वही इनकी काफी रचनाओ को सराहा भी गया है | गौरतलब है कि निशा मिश्रा  कविता , हाइकू , लघुकथा ,संस्मरण ,वर्ण पिरामिड पर लिखती है |