मराठी स्कूलों के बचाव के लिए शुरु हुया अभियान

ठाणे :- जहाँ महाराष्ट्र की मात्र भाषा मराठी है जिसका मुद्दा हमेशा मनसे हमेशा उठाती रही है तो वही शहर में मराठी स्कूलों में घटती संख्या को रोकने के नागरिको को मराठी स्कूलों के बारे में जागरूक करने के लिए सोसल मिडिया पर सेल्फी विथ माई मराठी स्कूल अभियान की शुरआत की गयी है |

दरसल बढ़ती टेक्नोलॉजी को देखते हुए लोग अपने बच्चो को इंग्लिश स्कूलों में भेजने लगे है जिससे मराठी स्कूलों में छात्रों की जनसंख्या कम होती जा रही है| जिससे राज्य के कई मराठी स्कूल बंद भी हो गए है,जिसको देखते हुए सोसल मिडिया पर करीब चार साल पहले प्रसाद गोखले नामक एक अभिभावक ने मराठी स्कूलों में घटती छात्रों को संख्या को रोकने के लिए इस अभियान की शुरुआत की जिसमे फेसबुक पर “मराठी शाळा आपणच टिकवलात पाहिजेत “नामक पेज की शुरुआत  की जिसमे लोगो का अच्छा पतिसाद भी मिला लेकिन प्रसाद ने अब इसका नाम बदल कर “सेल्फी विथ माई मराठी स्कूल “के नाम से अभियान चला रहे है |

इस अभियान में अभी तक मुंबई , ठाणे ,कोकण ,अहमदनगर,सिंधुदुर्ग,औरंगाबाद,बुलढाणा तथा पुणे से कई अभिवावक और छात्रों ने अपनी फोटो स्कूल के साथ उपलोड की है |