गली गली से निकली साइकिल रैली

ठाणे | ठाणे शहर के कोपरी में कांग्रेस द्वारा अनोखी साइकिल रैली का आयोजन कर महंगाई के खिलाफ विरोध आंदोलन किया गया और कोपरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश आहिरे और स्वप्निल कोली द्वारा आयोजित साइकिल रैली कोपरी के गली गली में रहने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा , साइकिल रैली का आयोजन महंगाई के खिलाफ किया गया , प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित साइकिल रैली में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए और कांग्रेस की साइकिल रैली कोपरी परिसर के तमाम सड़कों से होकर गुजरी , इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश अहिरे और स्वप्निल कोली ने बताया कि साइकिल रैली ने अपेक्षा से अधिक लोगों का ध्यान अपनी और खींचा |

बता दे कि साइकिल रैली के माध्यम से देश में महंगाई के खिलाफ विरोध आंदोलन कांग्रेस द्वारा किया गया , इस विरोध आंदोलन में ठाणे कांग्रेस युवा नेता महेश पाटील व निलेश शेनकर , बालासाहेब भुजबल , महेंद्र म्हात्रे , रमेश पाटील , निशीकांत क़ोली , प्रसाद पाटील , संजय यादव , मंज़ूर खत्री , गिरीश क़ोली , ठाणे युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल भोईर ,  प्रवक्ता विनीत तिवारी ,  इंटक राष्ट्रीय महासचिव अजीत ओझा , महासचिव यदनेश वाडेकर , मयुर पाटील , निलेश राजपूत , विष्णु घाडगे और पार्टी पदाधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे एवं साइकिल रैली के दौरान पुलिस ने महेश पाटिल के साथ ही स्वप्निल कोली और नीलेश अहिरे , निलेश शेनकर , बालासाहेब भुजबल , विनित तिवारी , अजित ओझा , गिरीश क़ोली को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *