गोरखनाथ पुलिस की गिरफ्त में आये अवैध शराब कारोबारी

गोरखपुर / जोखन प्रसाद |      गोरखपुर एस.एस.पी. जोगिंदर कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह को मिली बड़ी सफतला गोरखनाथ क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार सिंह के पर्वेक्षण में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जारी सूचना से पता लगाया गया कि कौन कौन लोग अवैध शराब के धंधे में शामिल है मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अलग अलग स्थानों पर पुलिस बल के साथ दबिश देकर 2 व्यक्तियों को नाजायज़ शस्त्र और 9 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 45 लीटर अवैध नाजायज़ शराब बरामद की गई साथ ही पुलिस के द्वारा दो लोगो को अवैध शास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया इस बड़ी सफलता में उप निरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह , उप निरीक्षक पंकज यादव , उप निरीक्षक नितिन श्रीवास्तव , उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौतम , उप निरीक्षक सत्य प्रकाश चौबे , उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार , उप निरीक्षक शंभू प्रसाद साहनी , कांस्टेबल उमेश यादव , कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे   |