घरेलू महिला कामगारों की चमकेगी किस्मत

ठाणे | घरेलू कामगार यूनियन द्वारा ठाणे शहर के विभिन्न भागों में घरेलू काम करने वाली महिला कामगारों के पंजीकरण का अभियान शुरू किया जा रहा है इसी संदर्भ में यूनियन अध्यक्षा लक्ष्मी छाया पाटिल ने दिवा में शिवसेना विभाग प्रमुख उमेश भगत से मुलाकात कर इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की , हुई बैठक के दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रमोद इंगले , कोषाध्यक्ष प्रभाकर जाधव और जिला सदस्य बाबा भादरगे आदि भी उपस्थित थे , भगत ने आश्वासन दिया कि वे घरेलू कामगार महिलाओं के पंजीकरण के लिए दिवा में अपेक्षित सहयोग देंगे तथा यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मी छाया पाटिल ने भगत को इस बात से अवगत कराया कि यदि इन महिला कामगारों का पंजीकरण होता है तो उसके आधार पर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ भी मिल सकता है जिस लाभ से ये महिलाएं इस समय वंचित रह रही है |

जबकि कामगार पंजीकरण के आधार पर सरकार उसके लिए कामगार मंडल का भी गठन कर सकती है इसे ही ध्यान में रखकर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है ऐसी  कमियों को दूर करने के लिए यूनियन प्रयासरत है ठाणे शहर के कई भागों में यूनियन अध्यक्षा लक्ष्मी छाया पाटिल महिला घरेलू कामगारों से संपर्क साध कर उसके पंजीकरण हेतु प्रयास कर रही हैं वैसे दिवा परिसर में भी घरेलू कामगारों की संख्या हजारों में है लेकिन ये महिलाएं सरकारी स्तर पर पंजीकृत नहीं होने के कारण इन्हें किसी भी तरह का लाभ कल्याणकारी योजनाओं के तहत नहीं मिल पाता है पाटिल ने बताया कि यदि महिला कामगारों का पंजीकरण हो जाता है तो उनके बेहतर भविष्य बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा , भगत ने पाटिल को आश्वासन दिया कि पंजीकरण अभियान मैं शिवसेना दिवा में अपेक्षित सहयोग यूनियन को देगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *