ठाणे में कांग्रेस का गड्ढा भरो आंदोलन

ठाणे |  ठाणे को एक तरफ स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है लेकिन बारिश आते ही  ठाणे मनपा की कामो का पोल खुल जाता है और सड़को में गड्ढे नजर आते है जिसको देखते हुए आज ठाणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष , नगरसेवक तथा समूह नेता विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में आज ठाणे शहर के 12 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए शहर के सड़कों के गड्ढों को भर कर एक साथ आंदोलन किया , ताकि अपना ठाणे मनपा के बड़े दावों का पोल खुल सके और ठाणे मनपा इस पर ध्यान दे सके आज ठाणे कांग्रेस कमेटी द्वारा ठाणे के कई जगहों में एक साथ किया गया यह आयोजन कलवा, मुंब्रा, कौसा, दिवा, कोपरी ,वागले इस्टेट , इंदिरा नगर, वर्तक नगर प्रभाग समिति माजिवाड़ा, मानपाड़ा, ओवला कासारवडवली, पांचपाखाड़ी, नौपाड़ा, मीनाताई ठाकरे चौक, लोकमान्य नगर, तीनहाथ नाका में किया गया ।

इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदस्य राजेश जाधव, ईंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय घाड़ीगवकर, सेवा दल के अध्यक्ष शेखर पाटिल, अभिजीत पांचाल महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शिल्पा सोनोने, प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव जिया शेख, ओबीसी सेल के राहुल पिंगले, कृष्णा भुजबल, ठाणे कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एड. दरम्यान सिंह बिष्ट, प्रभु नारायण सिंह, सचिव मंजूर खत्री, जय नारायण गुप्ता सहित ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, युवा, एनएसयूआई के पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रमुख उपस्थित थे ।