जनसेवा के उद्देश्य से कर्मयोगी प्रतिष्ठान का गठन

मुंबई |     वरिष्ठ समाजसेवी बलराम ठाकुर की पहल पर मीरारोड में आयोजित एक विशेष बैठक में सर्व सम्मति से कर्मयोगी प्रतिष्ठान नामक ट्रस्ट के गठन का निर्णय किया गया , इस ट्रस्ट के सलाहकार के तौर पर RTI कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली के नाम का प्रस्ताव रखा गया , इस मौके पर अनिल गलगली और उदय प्रताप सिंह को महाराणा प्रताप की मनमोहक तस्वीर भेंट की गई , ट्रस्ट के माध्यम से सर्वप्रथम एक अस्पताल निर्माण को लेकर चर्चा हुई इस बैठक में उत्तर संगम के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , ओमप्रकाश सिंह , डॉ. पीयूष सिंह , डॉ. गौरव सिंह , प्रताप रिएलिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर , विजय मिश्रा , जनसेवा प्रतिष्ठान मुंबई के अध्यक्ष बंशीलाल सिंह , RTI कार्यकर्ता और सत्यकाम के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता , जी.सी.डी. फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीज खान , किरण सिंह , प्रदीप सिंह , एड. सुजीत सिंह , अंकित सिंह उपस्थित थे    |