जलजीरा पीने उमड़ी लोगों की भीड़

ठाणे | ठाणे के कलवा पूर्व प्रभाग क्रमांक – 25 में जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस दौरान जलजीरा के स्वाद का आनंद लोगों ने लिया और भाजपा के विधायक संजय केलकर के जन्मदिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आपको बता दे कि पार्टी पदाधिकारियों ने किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजनों से दूर रहकर सेवाभावी कार्य कर उनका जन्म दिवस मनाया गया और कलवा परिसर में भाजपा पदाधिकारियों ने आम नागरिकों के बीच जलजीरा का वितरण किया |

बता दे कि इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के महासचिव मनोहर सुगदरे तथा उत्तरभारतीय नेता अरविंद कलवार ने किया , जलजीरा वितरण कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला और उत्साहित हो लोगों ने जलजीरा ग्रहण कर केलकर की लंबी उम्र की कामना कि एवं भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे , ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे और अर्पण फाउंडेशन के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जलजीरा वितरण कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए जबकि इसे सफल बनाने में केशव शर्मा , अनिल पाठक , अमर जैस्वाल , विनय मिश्रा , सुरज बरई , कु. राजकुमार तिवारी , कु. देव्यांशु पांडे , कु. आशिष गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *