जिलाधिकारी कार्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

ठाणे | ठाणे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में 22वें कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया , कारगिल विजय के 22 में वर्षगांठ पर ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अन्य सेवाकर्मी भी उपस्थित थे  |

22 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर , निवासी उपजिलाधिकारी शिवाजी पाटील , उपजिलाधिकारी (सामान्य) बाळासाहेब वाकचौरे , उपविभागीय अधिकारी अविनाश शिंदे व मेजर प्रांजळ जाधव (निवृत्त) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ठाणे के साथ ही अन्य पूर्व सैनिक और मान्यवर भी उपस्थित थे , इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय शूरवीरों के प्रति आदरांजली अर्पित की गई , मान्यवरों कहना था कि उन्हीं शूर वीरों की शहादत के कारण कारगिल को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्ति मिली |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *