ठाणे ट्राफिक बिभाग में आज से ई चलान सेवा की शुरुआत

चंद्रभूषण विश्वकर्मा
ठाणे  |  जहाँ मोदी सरकार इस देश को डिजिटल बनाने में लगी हुयी है वही
महाराष्ट्र सरकार ने सभी जिला परिवहन सेवाओं के लिए ई-चलान सेवा शुरू करने का आदेश दिया है वही अब मुंबई के बाद ठाणे में ई चलान की शुरआत ठाणे के वाहतूक बिभाग के तीन हाथ नाका पर ठाणे पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के हाथो उद्घाटन किया गया  |
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर ने कहा कि  परिवहन नियमों पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए और चालक द्वारा जुर्माना की वसूली न केवल यातायात का विषय है, बल्कि नागरिकों का अनुशासन भी है जिसे नागरिक द्वारा खुद पालन किया जाना चाहिए ताकि हमारा शहर दुर्घटना मुक्त हो सके यही हमारा उदेश्य है ।
 पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि इस ई चलान मशीन द्वारा किये गए चलानो का पैसा डायरेक्ट महाराष्ट्र शासन के अकाऊंट में जमा हो जाएगा , तथा इस ई चलान मशीन द्वारा नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा, अगर वाहन चालक ने  पहले कभी नियमों का उल्लंघन किया है, तो ई-चालान मशीन द्वारा पहले का भी  जुर्माना वसूला जाएगा ।
तो वही ठाणे ट्राफिक  उपायुक्त अमित काले ने बताया कि आज से ठाणे में पावती बंद कर ई चलान द्वारा केस करने का आदेश सभी ट्राफिक अधिकारी व कर्मचारी को दिया जा चुका है साथ ही यह भी बताया कि इस मशीन से काफी अपराध को रोकने में ट्राफिक बिभाग व आर टी ओ को मदद मिलेगी |
जैसे कि अगर किसी वाहन चालक का लाइसेंस ट्राफिक अधिकारी के पास जमा है और वाहन चालक दूसरे लाइसेंस के लिए RTO में अप्लाई करता है तो वह पकड़ा जाएगा , क्यों कि ई चलान मशीन को RTO के सारथी और वाहन एप द्वारा जोड़ा गया है जिससे ट्राफिक बिभाग द्वारा किये गए सभी कार्यवाही का डिटेल RTO के पास मौजूद रहेगा |
 ई चलान की कुल 300 मशीन आज ठाणे के ट्राफिक अधिकारीओ के पास दिया गया , इस ई चलान की शुरआत आज दोपहर तीन हाथ नाका से किया गया जिसमे ज़ेब्रा क्रासिंग पर खड़े कई गाड़ियों पर कार्यवाही कर ई चलान मशीन की शुरआत किया गया |
ठाणे ट्राफिक  उपायुक्त अमित काले  ने यह भी बताया कि ठाणे में अब तक 17 सीसीटीवी कंट्रोल में से 7 शुरू है , तो वही ठाणे सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ठाणे मनपा द्वारा कुल 1600 कैमरे लगाने है जिसमे अब तक लगभग 700 सीसीटीवी कैमरे लग चुके है |
ठाणे ट्राफिक उपायुक्त ने बताया कि ठाणे में कुल 667 ट्राफिक कर्मचारी व अधिकारी मौजूद है जिसमे लगभग 500 कर्मचारी ही आन ड्यूटी रह पाते है, ठाणे ट्राफिक बिभाग में कुल 32 टोइंग वैन है और ठाणे में 30 लाख से ज्यादा जनसंख्या है जिसके लिए अभी 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरुरत है जिससे ई चलान की इस मुहीम कोपूरा किया जा सके |