ठाणे मनपा आयुक्त ने पेश किया नया बजट 3861 करोड़ का हैं यह सालाना बजट

चंद्रभूषण विश्वकर्मा
ठाणे  |  जहाँ ठाणे मनपा को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है वही ठाणे मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल ने बुधवार को मनपा का वर्ष 2019 – 20 बजट पेश किया है जो कुल 3861 करोड़ रूपए सालाना है , इस बजट में किसी  भी प्रकार का कर वृद्धि न करते हुए आयुक्त जायसवाल ने पुराने प्रस्तावित योजनओं को पूरा करने पर ही जोर दिया  है , हलांकि उन्होंने अपने इस बजट में कुछ नए स्किम को एड किया है जिसमे  दिब्यांग व्यक्तियों के साथ – साथ वरिष्ठ नागरिकों , महिलाओ  और बालकों के विकास के लिए एक बड़े पैमाने पर निधि का प्रावधान किया गया है |
   गौरतलब है कि  पिछले साल आयुक्त संजीव जायसवाल ने अपना चौथा सालाना बजट पेश किया था जो कि करीब  3600  करोड़ रूपए का था , जिसमे  ठाणे करों पर 10 फीसदी कर वृद्धि का बोझ लादा गया था , लेकिन इस बार आयुक्त जायसवाल ने  अपना 5 वां सालाना बजट मनपा आयुक्त के तौर पर पेश किया  तो  वहीं उन्होंने ठाणे करों को राहत देते हुए किसी भी प्रकार की कर वृद्धि न कर पिछले चार सालों में प्रस्तावित सभी विकास परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर भी दिया है , साथ ही इस बजट में उन्होंने करीब 261 करोड़ रूपये  पिछले बजट से अधिक पेश किया है |
मजे की बात यह है कि मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल ने अपने  भाषण के बीच बीच में शायरी भी कहते रहे और आयुक्त ने  कहा कि इस वर्ष उन्होंने कोई नया योजना नहीं लाये  क्योंकि जो विकास परियोजनाएं प्रस्तावित है उसे ही पूरा करने में करीब दो वर्ष लग जायेगे , इसलिए उन्होंने इस साल खारे पानी को मीठा बनाने अर्थात खाड़ी में शुद्ध जल परियोजना , ट्राफिक जाम का पर्याय बन चुके घोडबंदर रोड के लिए पर्यायी कोस्टल रोड , जल यातायात, कचरे से बिजली का निर्माण, ठाणे पूर्व में दुसरे सैटिस पुल, अंतर्गत मेट्रो प्रकल्प, विस्तारित ठाणे रेलवे स्टेशन, नया ठाणे बसाना, क्लस्टर योजना का क्रियान्वय, टाटा की तर्ज पर कैंसर अस्पताल का निर्माण , उथलसर में संजीवनी तालाब को पुनर्जिवित करने, तीन हाथ नाका और नितिन जंक्शन पर हो रहे यातायात जाम को दुर करने हेतु तीसरे उड़ान पुल का निर्माण करना जैसे परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संल्पित है |
कई  परियोजनाओं पर किया गया निधि का प्रावधान
सड़कों का विस्तार व मजबूतीकरण के लिए  403 करोड़ , तीन हाथ नाका पर ट्राफिक समस्या को दूर करने के लिए  ग्रेड सेपरेटर के लिए 4 करोड़ , कलवा खाड़ी पुल के लिए  50 करोड़ , देसाई खाड़ी पर पुल के लिए 12 करोड़ , शहर में 13 जगहों पर आर ओ बी के लिए  8 करोड़ , दिवा रेल्वे स्टेशन पर  10 करोड़ , कड़ी के किनारे चौपाटी विकसित करने के लिए  10 करोड़ ,पार्किंग प्लाजा के लिए  7 करोड़ , मुंब्रा में हज हाउस के लिए  10 करोड़ , एकात्मिक तालाब पुनर्जीवन व सौन्दर्यीकरण के लिए  12 करोड़ ,
डायघर एकात्मिक विकास प्रकल्प के लिए  35.78 करोड़ , स्मशान भूमि व कब्रस्तान के लिए  8 करोड़ , मुंब्रादिवा में पानी वितरण व्यवस्था व् रिमौड़ेलिंग के लिए  80 करोड़ , स्वास्थ्य सुविधा के लिए   28 करोड़ , कोस्टल, अंतर्गत मेट्रो और पी आर टी एस के लिए 75 करोड़ रूपये का बजट रखा  गया है |