ठाणे शहर में बुधवार को जलापूर्ति बंद

ठाणे | स्टेम वॉटर डिस्ट्री एंड इन्फ्रा कंपनी ने पाणी आपूर्ति का नियोजन हेतु ठाणे महानगर पालिका द्वारा स्टेम से होने वाली पानी आपूर्ति 16 जनवरी, बुधवार की सुबह से 9 से गुरुवार दिनांक 17 जनवरी की सुबह 9 बजे तक बंद रहेंगा |
   इसलिए ठाणे महानगरपालिका के खुद की जलापूर्ति का नियोजन करने के लिए बुधवार दिनांक 16 जनवरी 2019 की सुबह 9 बजे से गुरुवार की सुबह 9 बजे तक शहर के समतानगर, ऋतूपार्क, सिद्धेश्वर, जेल, साकेत, उथलसर, रेतीबंदर, मुंब्रा कोलीवाडा, शैलेशनगर, संजय नगर व कलवा के कुछ परिसरों का जलापूर्ति बंद रहने वाला है |
 इसके साथ ही शनिवार, 12 जनवरी को  रांजणोली नाका में मुक्य पाईप लाइन के मरम्मतीकरण का काम शुरू रहने के कारण ठाणे शहर का पानी आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखा जाने वाला है |
जिसके कारण घोड़बंदर रोड़, पातलीपाड़ा, पवार नगर, कोठारी कम्पाऊन्ड़, आजादनगर, डोंगरीपाडा, वाघबील व गांधीनगर इत्यादि जगहों पानी आपूर्ति बंद रहने वाला है , इस शटडाऊन के कारण पाणी आपूर्ति को नियमित होने में एक से दो दिन लग सकता है |
जिसके कारण शहर में कम दबाव में पानी आपूर्ति होगी , ऐसे में मनपा जलापूर्ति विभाग ने पानी का योग्य उपयोग करने के साथ पानी का नियोजन करने की अपील ठाणे करों से की है |