ठाणे बीजेपी विधायक व शहर अध्यक्ष में आपसी मतभेद का शिकार हुए शहर उत्तरभारतीय मोर्चा अध्यक्ष

ठाणे :- जहाँ बीजेपी सरकार अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगी हुयी है वही मुंबई से सटे ठाणे में  बीजेपी ठाणे शहर उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष योगेश दुबे को उनके पद से हटाये जाने से यह साफ हो गया है कि  विधायक संजय केलकर और ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले की बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है ।
 मिली जानकारी के अनुसार आपसी मतभेद के  चलते योगेश दुबे को सन्दीप लेले ने बर्खास्त कर दिया , तो वही विधायक संजय केलकर ने योगेश दुबे को प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चे के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर उनका स्वागत किया इससे यह स्पष्ट होता है कि ठाणे शहर में बीजेपी के दो गुटों में बट गयी  है और दोनों नेताओं के बीच की दूरियां भी कई बैठक सम्मेलनो  में भी साफ तौर पर  झलकती नजर आई है जिससे उत्तरभारतीय नेता भी काफी दुःखित होकर इस तरह की तानाशाही रवैये से परेशान होकर पार्टी छोड़ने का अवसर तलाश रहे है | 
क्योंकि सभी पदों की नियुक्ति शहर अध्यक्ष और विधायक के इशारों पर की जा रही है, इससे यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि उत्तरभारतीय मोर्चा का कोई अस्तित्व ही नही है जब की जिला इकाई नियुक्ति ही नही प्रदेश अध्यक्ष कर सकता है तो इस तरह के प्रदेश अध्यक्ष का क्या मतलब निकाला जाये यह तो दो लोगों के आपसी मतभेद के नतीजा है कि एक ने उत्तरभारतीय मोर्चा अध्यक्ष योगेश दुबे को जहाँ बर्खास्त कर दिया तो दूसरे नेता ने योगेश दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर अपने आपको मजबूत साबित करने में बल दिया ।