दुबई से लौटने पर क्रिकेटर शिवम दुबे का शानदार स्वागत 

मुंबई |      दुबई में संपन्न आई.पी.एल. 2020 में अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर गेम चेंजर की ट्रॉफी लेकर भारत लौटे ऑलराउंडर क्रिकेटर शिवम दुबे का मुंबई में शानदार स्वागत किया गया , शिवम ने आई.पी.एल. 2020 में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (आर.सी.बी.) की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन किया , शिवम दुबे , महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे के भतीजे तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे के छोटे भाई हैं डॉ. अजय दुबे ने शाल , श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर शिवम दुबे का अभिनंदन किया , इस अवसर पर शिवम दुबे के पिता राजेश दुबे भी उपस्थित थे , शिवम दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित मानिकपुर गांव के रहने वाले हैं     |