दृष्टिहीन लड़की की बहादुरी से ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाला हुआ गिरफ्तार


    •   
      मुंबई :- जहाँ मुंबई एक भागदौड़ का शहर माना जाता है वही आये दिन ट्रेनों में हो रहे छेड़छाड़ का मामला भी प्रकाश में आता रहता है ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमे लोकल ट्रेन में सफर के दौरान 15 साल की दृष्टिहीन लड़की ने गजब की बहादुरी दिखाई  उसने खुद से छेड़खानी कर रहे एक युवक का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वह अपने पिता के साथ विकलांग लोगों के लिए आरक्षित डिब्‍बे में सफर कर रही थी। घटना सोमवार रात सेंट्रल रेलवे लोकल ट्रेन की है ।
    •   आरोपी विशाल सिंह कंप्‍यूटर मेंटिनेंस का काम करता है, वह मुलुंड इलाके का रहने वाला है, रेलवे पुलिस ने उस पर पॉस्‍को ऐक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तो वही  रेलवे कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आपको बता से कि पीड़ित छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। वह अपने पिता के साथ दादर स्‍टेशन से रात आठ बजे ट्रेन में सवार हुई। उसके पीछे विशाल भी डिब्‍बे में चढ़ा। वह उससे छेड़खानी करने लगा। यह देख उसके पिता ने विशाल को थप्पड़ मारा तो वह उनसे बहस करने लगा। हंगामा होते देख अन्‍य यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। 

    • आरोपी को दादर जीआरपी आउटपोस्‍ट पर हिरासत में रखा गया है। वरिष्‍ठ इंस्‍पेक्‍टर प्रसाद पांध्रे ने बताया, ‘आरोपी बिना टिकट यात्रा कर रहा था। इसके अलावा वह विकलांगों के लिए आरक्षित बोगी में भी चढ़ गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा | अगर इसी तरह लडकिया हिम्मत दिखाए तो छेड़छाड़ के मामलो में बहुत कमी आ जाएगी | 

    •  नोट :- ताजा  समाचार पाइए सबसे पहले JJV NEWS  पर  JJV NEWS से हिंदी समाचार  अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें  JJV NEWS  App और रहें ताजा खबर से अपडेट