नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन के संबंध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नगर पालिका अध्यक्ष महोदय ने बुलाकर वार्ता किया

नौतनवा / महाराजगंज |      कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पालिका अध्यक्ष महोदय के वार्ता के दौरान बताया कि हमारे कर्मचारियों का वेतन 1 माह का वेतन बाधित हो जाने से जहां कर्मचारियों के रोजी – रोटी पर संकट आ गया था वहीं पर यह माह बीत गया अभी तक इस माह का भी वेतन नहीं मिल पाया है अब 2 माह का वेतन रुक जाने से इतनी भयानक स्थिति में कर्मचारी बहुत ही उग्र हैं खाने को लाले लगे हुए हैं इस संदर्भ में कर्मचारियों के वेतन के संबंध में कोई विकल्प निकालना अति आवश्यक है जिसके बाद जिला महामंत्री श्रवण कुमार ने पालिका अध्यक्ष महोदय से विनम्रता से निवेदन करते हुए कहा कि हमारे कर्मचारी जहां इस कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना नगर की साफ-सफाई व कोरोना के मरीजों के वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहे हैं जहां पर निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं पर कर्मचारियों को वेतन न देने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आ गए हैं इसलिए इस संबंध में शासन प्रशासन या कहीं से भी इन्हें वेतन देना अति आवश्यक है जिसके बाद पालिका अध्यक्ष महोदय ने सभी पदाधिकारियों की बातों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा है कि हम अतिशीघ्र जिलाधिकारी महोदय से मिलकर आप सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे और हम अधिशासी अधिकारी को मंगलवार को शासन से वार्ता के लिए लखनऊ को भेजेंगे   |

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार , शाखा उपाध्यक्ष मोहम्मद सफीक , शाखा महामंत्री विनोद कुमार , शाखा लेखक संतोष कुमार , शाखा मंत्री रामानंद गुप्ता , सक्रिय पदाधिकारी ज्ञासुद्दीन सिराजुद्दीन सुभाष , नासिर अली दुर्गेश , शाखा संग्राम गर्व यादव सहित सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे   |

महाराजगंज से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट