नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ विशेष काव्यगोष्ठियों का आयोजन 

मुंबई |        साहित्यिक , सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था नव साहित्य कुंभ द्वारा शीतकालीन सत्र में विशेष काव्यगोष्ठियों का आयोजन किया गया , मुंबई महानगर के साथ – साथ संपूर्ण महाराष्ट्र सहित भारत के सभी प्रदेशों के साहित्यकारों ने काव्य सरिता का आनंद लिया , रविवार 20 दिसंबर 2020 को संस्था संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के संचालन में अभिषेक सिंह (वाराणसी) , निखिल पांडे (कानपुर) , आशीष शर्मा (दिल्ली) , शायरा रेखा किंगर रोशनी (मुंबई) ने काव्यपाठ किया , गुरूवार 17 दिसंबर 2020 को वरिष्ठ साहित्यकार प्रशन्न कटारिया के संचालन में डाॅ. रूपा भावम्बर (उज्जैन) , तनुजा चौहान (मुंबई) , गुलशन मदान (मुंबई) , आशीष चौहान (रायसेन , मप्र) ने काव्यपाठ किया तथा इससे पूर्व डाॅक्टर वर्षा सिंह (मुंबई) , डाॅक्टर श्रद्धा व्यास गौरी (उज्जैन) , वंदना गुप्ता (जयपुर) , दीप्ति दीप (कासगंज उप्र) , आनंद कुमार (हरदोई) , अशोक राय वरस (मंऊ) , उमेश पांडे (आजमगढ़) , पारमिता षडंगी (मुंबई) आदि ने अपनी – अपनी विधाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया , उक्त काव्यगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्ती) , अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई) , संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण – महाराष्ट्र) , सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर (लखीमपुर खीरी) , संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी रसिक (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप (ठाणे – महाराष्ट्र) , उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई) , उप – सचिव बबिता पांडे , कोषाध्यक्ष प्रमिला किरण के सहयोग से संपन्न हुआ , कविगोष्ठी उपरांत उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा सम्मान – पत्र देकर किया गया       |