न०पं०अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने जरूरतमन्दो को राशन का थैला वितरित किया

सोनौली  |   आदर्श न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी अपने जीवनसाथी एवं आदर्श न०पं० सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुधीर त्रिपाठी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं जहाँ एक तरफ श्री सुधीर त्रिपाठी जी हमेशा अपने नगर के लोगों का मदद करने का कार्य करते हैं और इस महामारी में भी लगातार जरूरतमन्दो को राशन का थैला एवं उनके घर भोजन का पैकेट पहुचाते हुए नगर के जनता का हर सम्भव मदद करने का भीड़ा अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने उठाया है ।

इसी क्रम में आज श्रीमती त्रिपाठी ने वार्ड नं०3 शास्त्रीनगर में “गर्भवती महिलाओ,धात्री महिलाओ व 7 माह से 6 वर्ष तक के शिशुओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उक्त वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया सिंह व सहायिका शान्ति देवी के साथ घर घर जा पोषाहार वितरण करने का कार्य किया , इस मौके पर कुछ गर्भवती महिलाओं ने सोनौली न०पं०अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी से यह शिकायत किया कि हम लोगों का टीकाकरण नही किया जा रहा है जिसपर श्रीमती त्रिपाठी ने तत्काल सम्बंधित से वार्ता कर टीकाकरण करना सुनिश्चित करायीं ।

सोनौली से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट