पाप का भर गया है घड़ा

ठाणे | पूरे देश को गुमराह कर भाजपा सरकार ने हर नागरिकों के साथ हर रूप में अत्याचार किया , आज उसी का परिणाम है कि पूरा देश अस्थिरता की स्थिति से गुजर रहा है और रोजगार देने की जगह छीने गए साथ ही पूरे देश को बढ़ती महंगाई के हवाले कर दिया गया , इतना ही नहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने आम लोगों से जो वादा किया था उस पर कभी भी अमल नहीं किया गया , देश इस समय हर स्तर पर अस्थिरता के कारण गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है इन बातों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ठाणे शहर में इस बात की घोषणा की कि भाजपा के पाप का घड़ा पूरी तरह भर गया है अब वह किसी भी समय फूट सकता है पूरे देश में इस बात के संकेत जा रहे हैं एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले ही घोषणा की थी कि वह देश का काला धन विदेशों से देश में लाएंगे लेकिन हुआ उल्टा , उनके ही समय में देश का काला धन विदेश चला गया , अब केंद्र की भाजपा सरकार देश की सत्ता में बने रहने की नैतिकता खो चुकी है नोट बदल कर उन्होंने देश के हर नागरिक को को बदहाल कर दिया , इसके बाद भी मोदी सरकार का झूठ के प्रति मोह खत्म नहीं हुआ है और पटोले ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि उन्होंने जो दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी , उसका क्या हुआ ? इसके साथ ही देश के हर नागरिकों के खाते में 15 लाख रु. जमा कराने का भी वादा भाजपा नेतृत्व ने किया था |

लेकिन उस वादे पर भी अब तक अमल नहीं किया गया , इस तरह हर मोर्चे पर केंद्र की भाजपा सरकार देश के नागरिकों के साथ जालसाजी ही करती आ रही है विदित हो कि युवक कांग्रेस के पदाधिकारी विनर बिंद्रा ने ठाणे शहर में किन्नर समाज के लोगों के बीच जीवन आवश्यक सामग्रियां और दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर वितरित करने के साथ ही कोरोना टीकाकरण शिविर का भी आयोजन उन्होंने किया था , इसी कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ठाणे शहर आए थे और उक्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया , साथ ही उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया तथा कार्यक्रम के दौरान ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण भी उपस्थित थे , पटोले ने इस बात का विशेष जिक्र किया कि पहले कांग्रेस के कार्यकाल में देश के हर नागरिक के विकास के लिए काम किया जाता था लेकिन वर्तमान में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार कुछ चिन्हित लोगों के विकास के लिए ही काम कर रही है विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को नहीं बल्कि बड़ी हस्तियों को मिल रहा है देश के बेहतर भविष्य के लिए यह एक खतरनाक संकेत है ऐसा अंदेशा पटोले ने व्यक्त किया है  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *