बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस की मदद फेरी

ठाणे | कोकण के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ठाणे कांग्रेस ने अनोखी पहल शुरू की है ठाणे मनपा क्षेत्र के अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 22 में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मदद फेरी के माध्यम से राहत सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं इस मदद फेरी को लेकर ठाणे शहर के व्यापारी वर्ग और कारोबारियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है कोंकण के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वे आवश्यक और जीवन आवश्यक सामग्रियां कांग्रेस को दे रहे हैं कांग्रेस पदाधिकारी व्यापारियों के प्रतिसाद से खास उत्साहित हैं ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में कांग्रेस मदद फेरी के माध्यम से घरेलू और आवश्यक सामग्रियां कोकण के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जमा कर रहे हैं इस मदद फेरी को ठाणे शहर के जांभली नाका और बाजार पेठ परिसर में व्यापारियों और कारोबारियों का अच्छा प्रतिसाद मिला एवं उन्होंने खुलकर कांग्रेस की इस पहल का समर्थन किया और अपनी मदद भी की |

आपको बता दे कि सड़कों से गुजरी मदद फेरी के दौरान व्यापारियों और कारोबारियों ने सॅनिटरी नॅफकीन्स , गाउन्स , शर्ट्स , लेडीज – जेन्डस चप्पला , फीनाईल्स , साबुन , सुखे फरसाण , अन्न धान्य , पानी के बाॅटल्स , झाडू , खराटे इत्यादी आवश्यक सामग्रियां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हवाले सुपुर्द किया एवं ठाणे जिला इंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे ने इन बातों की जानकारी देते हुए कहा कि ठाणे मनपा के प्रभाग क्रमांक 22 में पार्टी की निकली मदद फेरी के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी शहर काँग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष ठोंबरे , काँग्रेस प्रभाग अध्यक्ष ऍड. हिदायत मुकादम , युवक काँग्रेस महासचिव प्रवीण खैरालिया , बाबू रंगारी , अफजल तलवलकर , मुश्ताक पावसकर , अंकुश चिंडालिया , अन्वर पिंजारी , अजय चिंडालिया आदि पदाधिकारी भी शामिल थे , आयोजित मदद फेरी को मिले जन समर्थन से उत्साहित इंटक जिलाध्यक्ष सचिन शिंदे ने बताया कि व्यापारी और कारोबारी ही नहीं बल्कि बाजारों में खरीदी करने जो लोग आए थे उन्होंने भी मदद करने के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई एवं उनका कहना था कि हर व्यक्ति को अपने स्तर पर कोकण के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आना चाहिए और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किन – किन सामग्रियों की जरूरत है इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है कांग्रेस इसी को ध्यान में रखकर मदद फेरी अभियान चला रही है जिसे ठाणेकरो का उत्तम प्रतिसाद मिला है वे उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो सामग्रियां और आवश्यक वस्तुएं मदद फेरी के माध्यम से जमा किया गया है उसे कोकण में सक्रिय मदद केंद्रों के हवाले किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *