मुंब्रा से मुंबई तक की ए.सी. वोल्वो बस सेवा हुई शुरू

ठाणे | मुंब्रा के दत्त मंदिर से मुंबई तक जाने वाली वोल्वो ए.सी. बस सेवा का शुभारंभ राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के हाथों किया गया और यह सेवा ठाणे मनपा में परिवहन समिति सदस्य और कलवा मुंब्रा विधानसभा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अध्यक्ष शमीम खान की पहल से शुरू हो पाई है और कल्याण फाटा उत्तरशिव शील फाटा , भोलेनाथ नगर परिसर की जनता , नगरसेवक बाबाजी पाटील राष्ट्रवादी शील कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मुंडे ने उक्त बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी , जिसे मंत्री आव्हाड ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई के लिए रवाना किया |

बता दे कि उक्त सेवा के उपलब्ध होने के बाद स्थानीय नागरिकों में खुशी का वातावरण है तथा परिवहन सदस्य शमीम खान ने कहा कि कल्याण फाटा , उत्तरशिव शील फाटा , भोलेनाथ नगर मुंब्रा , कौसा परिसर की जनता को मुंबई जाने के लिये लाभकारी होगा एवं उन्होने यह भी कहा कि मुंब्रा कौसा के हर बस स्टॉप पर रुक कर आगे जायेगी , दत्त मंदिर से यह बस दिन मे दो बार छोड़ी जायेगी और राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव जनाब सय्यद अली अशरफ (भाईसहाब) , राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी ठाणे जिला अध्यक्ष व समन्वयक आनंद परांजपे , ठा.म.पा. विरोधी पक्षनेते अशरफ शानु पठान , ठाणे परिवहन समिति सभापति विलास जोशी , ठाणे परिवहन समिति सदस्य मोहसिन शेख का भी इसमें योगदान रहा  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *