15 अक्टूबर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

दिल्ली |      कोरोना के बीच 7 महीने बाद खुल रहे मल्टीप्लेक्स के लिए सरकार ने मंगलवार को SOP जारी कर दी बता दे कि 15 अक्टूबर से 50% कैपेसिटी के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल शुरू किए जा सकेंगे लेकिन फिजिकल डिस्टेंसिंग रखनी होगी दो लोगों के बीच की सीट खाली रखनी होगी कोरोना अवेयरनेस पर फिल्म दिखाना भी जरूरी होगा हर शो के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा और यह SOP चार हिस्सों में है     |

पहला हिस्सा एंट्री कैसे मिलेगी ?

  1. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा |
  2. थर्मल स्क्रीनिंग होगी |
  3. मास्क लगाना होगा |
  4. एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी |
  5. जो लोग कोरोना गाइडलाइन न मानें , उनसे सख्ती से पेश आएं |

दूसरा हिस्सा सिटिंग अरेंजमेंट कैसा होगा ?

 

  1. सिनेमा हॉल में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं रख पाएंगे |
  2. एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी |
  3. बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा |
  4. ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे |
  5. एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा |
  6. खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी |

तीसरा हिस्सा सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा ?

  1. सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा |
  2. हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं मिलेगी |
  3. लोग कतार में अंदर – बाहर जाएं , इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है |
  4. दो शो के बीच का वक्त अलग – अलग होगा |
  5. एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता |
  6. एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि डिस्टेंसिंग रहे |
  7. एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे |

चौथा हिस्सा सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में बाकी इंतजाम क्या करने होंगे ?

  1. शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर 1 मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा |
  2. हॉल के बाहर 6 फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे |
  3. क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें |
  4. सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी |
  5. ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए |
  6. टिकट बुकिंग दिनभर हो एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले |
  7. आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जानी चाहिए |