राष्ट्रीय जनहित कामगार महासंघ के फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता व उपाध्यक्ष जगदम्बा चुने गए 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |     जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कालेज पर आज राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा विधानसभा फरेंदा की बैठक का हुआ आयोजन , बैठक में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया , इसी क्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल , सुनील गुप्ता , पवन पासवान , अशोक गुप्ता , राकेश यादव , सिकंदर निषाद , पवन गुप्ता बनाये गए , महामंत्री बेचन प्रसाद , रामसजीवन मौर्या , कृष्ण कुमार , दीपचंद गुप्ता व मंत्री मनोज त्रिपाठी , गयासुद्दीन सिद्की , मधुर श्याम पोटर , अजय सहानी , सम्स कमर खान एवं कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता चुने गए साथ ही साथ प्रार्टी के मीडिया प्रभारी के रूप में गौरव जायसवाल का चयन किया गया , इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सरकारी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा शोषण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु संगठन का गठन किया गया , कार्यक्रम का संचालन कर रहे महाराजगंज जिला अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गांव गांव में हर श्रमिक मजदूर किसान व गरीबों को मिले किसी गरीब मजदूर का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा , इस अवसर पर मुख्य रूप से खबर 7 सी न्यूज ब्यूरो महराजगंज उमेश गुप्ता , कृष्ण कुमार गुप्ता , रामबदन यादव आदि लोग मौजूद रहे       |