राष्ट्र गौरव 2020 से सम्मानित होंगे कुशल सरकारी अधिकारी 

मुंबई |        वंश गोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के द्वारा समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले तीन अधिकारियों को संपूर्ण भारत देश से राष्ट्र गौरव 2020 के लिए चयनित किया गया है इन सभी को प्रशस्ति पत्र ऑनलाइन तथा डाक के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे कोरोना के कारण संस्था के द्वारा किए जाने वाला राष्ट्रीय सम्मान समारोह इस बार ऑनलाइन मनाया जाएगा , यह सम्मान अधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के लिए अच्छा करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है महाराष्ट्र की अमरावती के कमिश्नर डॉक्टर आरती सिंह जो आईपीएस के साथ एम.बी.बी.एस. डॉक्टर भी हैं जिन्होंने कोरोना काल में पुलिस के साथ-साथ डॉक्टर का भी कार्य किया और समाज को कोरौना से बचाने का कार्य किया और स्वयं भी कोरोना योद्धा के रूप में समाज में अग्रणी रही , जिसके लिए इन्हें महाराष्ट्र के डी.जी.पी. सुबोध जयसवाल के द्वारा सम्मानित किया       |

इस क्रम में जनपद बाराबंकी के ए.डी.एम. संदीप गुप्ता के द्वारा कोरोना काल में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई गई और लोगों को संपूर्ण मदद व सहयोग किया , बाराबंकी जनपद के ही सी.एच.सी. बनिकोदर कार्यरत डॉक्टर मनोज आर्या के द्वारा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट का ऑपरेशन किया गया तथा 18 से अधिक मरीजों का आयुष्मान भारत के अंतर्गत सी.एच.सी. स्तर पर ऑपरेशन कर उनको नई जिंदगी प्रदान की गई जो समाज के सरकारी अस्पतालों के लिए जाता है और 2020 में वंश गोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के चयन समिति के अध्यक्ष नागेश कुमार पटेल के द्वारा चयनित उपरोक्त तीनों अधिकारियों को राष्ट्र गौरव 2020 के सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय किया गया है यह कार्यक्रम ऑनलाइन संपन्न किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र डाक के माध्यम व कार्यालय पहुंचकर प्रदान किया जाएगा जिसकी जानकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश कुमार पटेल के द्वारा दी गई       |