वडाला में जयप्रकाश सिंह का भव्य सत्कार संपन्न 

मुंबई |      वडाला स्थित भक्ति पार्क कालोनी में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया , इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे , मुंबई प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के आते ही लोगों ने आतिशबाजी पटाखे छोड़े तथा उनका शाल , श्रीफल , पुष्पगुच्छ और पुष्पहार द्वारा भव्य सत्कार किया गया तथा भारी संख्या में लोगों ने उत्तर भारतीय मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की , उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव विनय पाठक एवं उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह , झोपड़पट्टी विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश रस्तोगी , श्रवण मिश्रा , पिंटू मिश्रा मिथिलेश ठाकुर , सत्य प्रकाश सिंह देशराज सिंह , धर्मपाल , संदीप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे , मुंबई प्रदेश अध्यक्ष ए.बी. न्यूज़ कार्यालय पहुंचे जहां पर उनका ए.बी. न्यूज़ की टीम ने स्वागत सत्कार किया , स्वागत करने वालों में फिरोज खान अनिल सिंह , योगेश पांडे सहित कई टीम के सदस्य उपस्थित थे    |