विक्रोली में होगा मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार समारोह 

मुंबई |       मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप , कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा एवं अन्य पदाधिकारियों का सत्कार समारोह रविवार दिनांक 24.1.2021 को सायं 4.30 बजे से कामगार कल्याण भवन हॉल , कन्नमवार नगर नं. 2 , विक्रोली (पूर्व) पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रनिल नायर द्वारा आयोजित किया गया है इस सत्कार समारोह को सफल बनाने हेतु जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा रीना पाटिल द्वारा जिला पदाधिकारियों की एक बैठक घाटकोपर में आयोजित की गई , इस बैठक में मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ. अजंता यादव , स्मिता चौधरी महासचिव , सना क्वेरिश , आशा अंचन , सुप्रिया कदम , अपर्णा राय , बबिता गुप्ता , उज्ज्वला हेगड़े , सविता कांबले , गौरी राउत , शीतल जाधव , त्रिवेणी गोस्वामी , गीतांजलि तोरस्कर , राजश्री जंगम सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं , बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्कार समारोह को भव्य बनाने हेतु महिलायें भारी संख्या में अपने सहयोगियों के साथ उपास्थित रहे           |