यशवंत सिंह ने जन्मदिन पर गरीबों को बांटा कंबल और खाद्य सामग्री 

मुंबई |        गरीबों असहायों व जरूरतमंदों के बीच कंबल , चटाई , नोटबुक व खाद्यसामग्री वितरित कर मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने मालाड पश्चिम के मालवणी में आयोजित कार्यक्रम में सादगीपूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन मनाया , इस मौके पर सिंह ने उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय भोज बाटी – चोखा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया , जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया , इस अवसर पर सिंह ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदो की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा हो ही नही सकती और यह सेवा मैं जीवन के आखिरी सांस तक करता रहूंगा , उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई प्रवक्ता भरत सिंह ने यशवंत सिंह को बधाई देते हुये कहा कि इनकी तत्परता और मेहनत से मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय निरंतर मजबूती की तरफ अग्रसर है हमें विश्वास है कि ये उत्तर भारतीय समाज के किसी भी दिक्कत व मुश्किल के दौर में सिंह इस समुदाय के लिए हमेशा खड़े मिलेंगे , कार्यक्रम में कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम मुंबई के जिलाध्यक्ष अब्दुल अहद खान , उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष राजीव सिंह , दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष सुधांशु भट्ट , ईशान्य मुंबई जिलाध्यक्ष अजित सिंह तथा दक्षिण मध्य मुंबई के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने शाल , श्रीफल व गुलदस्ता भेंट कर यशवंत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी , इस अवसर पर उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , कमला प्रसाद यादव , दिनेश सिंह , जितेंद्र , संजय उपाध्याय , मुन्ना सिंह व आलोक जायसवाल समेत तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी , अंत मे यशवंत सिंह ने मुंबई प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप , कार्याध्यक्ष चरणजीत सप्रा , प्रचार प्रमुख नसीम खान समेत सभी गणमान्यों के प्रति आभार जताया , इस दौरान उन्होंने अपनी माता चंद्रावती देवी व पिता जयप्रकाश सिंह का आशीर्वाद लिया          |