श्री राम मंदिर निर्माण योजना की बैठक संपन्न हुई 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |        नौतनवां तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत भगवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मंदिर निर्माण हेतु बैठक संपन्न हुआ , कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया व मुख्य वक्ता संदीप सिंह ने कहा कि 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक हर घर – घर जाकर राममंदिर निर्माण के लिए सम्पर्क किया जाएगा , कार्यक्रम संयोजक पुरोहित आचार्य पं. माधव तिवारी ने श्री राम नाम का जप कराते हुए कहा कि राम मंदिर व्यक्ति विशेष का नहीं है समस्त जन मानस का है इसमें सम्पुर्ण जन समाज को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है सभी को इस पुण्य के कार्य में भागीदारी की आवश्यकता है कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलन से तथा समापन शांति पाठ से हुआ , इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश जायसवाल जिला सह कार्यवाह आर. एस. एस. मुख्य वक्ता संदीप सिंह , कार्यक्रम आयोजक पुरोहित आचार्य पं. माधव तिवारी , भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य विशाल वर्मा , योजना सहयोगी गिरिजा शंकर पाण्डेय , चंचल मिश्रा , अजय कुमार मोदनवाल तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग में सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी , राजकुमार सिंह , गजेन्द्र नाथ त्रिपाठी , महेंद्र मौर्य , राजाराम भारती , विशाल सिंह , अखिलेश सिंह , विपिन पटवा , मोनु कसौधन , इन्दल तिवारी , रामसेवक सिंह आदि लोग मौजूद रहे            |