स्वानंद बाबा आश्रम पर मकर संक्रांति पर्व का आयोजन 

ठाणे |       ठाणे शहर स्थित येऊर हिल्स परिसर में स्वानंद बाबा आश्रम पर सालों से मकर संक्रांति पर्व का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाता है इस आश्रम से बाबा के हजारों भक्तों का लगाव है हर साल की तरह इस साल भी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्य न्यासी प्रेम शुक्ल और आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक प. दुर्गा प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया , इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों दीप प्रज्वलन किया गया।साथ ही उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था का भक्तों ने लाभ लिया और लाई , गट्टा , तिल गुड़ का वितरण किया गया , इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह , मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह , उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पवन त्रिपाठी , आर.टी.आई. कार्यकर्ता अनिल गलगली , पत्रकार चन्द्रकांत दुबे , सूर्यप्रकाश मिश्रा , राजदेव तिवारी , अनिल पांडेय , उदयभान पांडेय , पुष्पराज मिश्रा , प्रमोद पांडेय आदि उपस्थित थे          |