हस्ताक्षर अभियान का कीर्तिमान बना रही कांग्रेस

ठाणे | देश में महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा है इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी उक्त आंदोलनों के साथ व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है ठाणे शहर के कलवा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भी महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राजू शेट्टी के नेतृत्व में किया गया , इस हस्ताक्षर अभियान ने कलवा परिसर में एक नया कीर्तिमान बनाया है और स्थानीय नागरिकों ने जिस तरह इस हस्ताक्षर अभियान को भारी प्रतिशत दिया उससे शहर नेतृत्व खासा प्रभावित हुआ , कांग्रेस के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में इस हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कलवा में हुआ |

इस अभियान का नेतृत्व करते हुए राजू शेट्टी ने बताया कि कलवा में आयोजित इस महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान में महिलाएं , युकरूष , युवक और बुद्धिजीवी लोगों ने अपना सहयोग दिया , जिस कारण हस्ताक्षर अभियान कलवा में 100% सफल रहा और कलवा में कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान मैं मुनव्वर खान , फिरोज खान , एम. आगा , प्रवीण पाटील , सुनील तरसे , विश्वास भगत , भीमा कामले और कार्याध्यक्ष नचर्शीद शेख के साथ ही स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया , हस्ताक्षर अभियान की सफलता के लिए कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी ने कलवा के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण ही हस्ताक्षर अभियान का कीर्तिमान बनाने में यहां कामयाबी मिली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *