अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया देवी प्रसाद उपाध्याय का अभिनंदन 

भायंदर |       भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा प्रकोष्ठ के मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष तथा मीरा भायंदर महानगर पालिका में परिवहन समिति सदस्य देवी प्रसाद उपाध्याय के जन्मदिन पर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से अभिनंदन किया गया , इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता तथा परिवहन समिति सदस्य एडवोकेट राजकुमार मिश्रा , युवा भाजपा नेता बृजेश तिवारी , संजय दुबे तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे    |