गीता जयंती व श्रध्देया शैल जीजी पंड्या के जन्मदिन पर दीप महायज्ञ का आयोजन 

ठाणे |      नवी मुंबई स्थित गायत्री चेतना केंद्र सानपाढ़ा में गीता जयंती व गायत्री परिवार की मुख्या श्रध्देया दीदी पंड्या के जन्मदिन पर मुंबई व आस पास के परिसर में दीप महायज्ञ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया , वहीं शहर स्थित सावरकर नगर में शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से वेद माता गायत्री और गुरुदेव व श्रध्देया शैल दीदी के जन्मदिन पर गायत्री मंत्र और दीपोत्सव किया गया , मुंबई गायत्री परिवार के प्रमुख मनु भाई पटेल ने सभी को दीपोत्सव के महत्व को बताया तथा चेतना केंद्र पर देव कन्याओं के हाथों से दीपोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान की अनिता शुक्ला व शिक्षा यादव ने अपने मुखारबिंद से वेद माता गायत्री के भजन सुनाकर भावविभोर कर दिया , संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने माँ गायत्री चल रहे इस कार्यक्रम में सभी को प्रति गुरुवार जुड़ने का आग्रह किया , इस अवसर पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या , ममता सिंह , दुर्गा सिंह , अध्यापिका निधि सिंह , श्वेता सिंह , पूजा मौर्या , प्रशांत दलाई , हर्ष सिंह , रितेश शर्मा , दानिश , राज शुक्ला आदि उपस्थित रहे     |