जयप्रकाश सिंह का उत्तर भारतीय सेवा मंडल द्वारा शानदार स्वागत

मुंबई |      भांडुप पश्चिम स्थित गावदेवी में उत्तर भारतीय सेवा मंडल के कार्यालय में संस्था द्वारा भांडुप के सुपुत्र और भांडुप की शान जयप्रकाश सिंह के भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा का मुंबई अध्यक्ष बनने पर एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया , समारोह की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष एड.रविद्र के. सिंह , सूत्र संचालन सचिव मंगला शुक्ला और आभार ट्रस्टी राम नगीना यादव‌ ने माना इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गुलाब दुबे , सर्वेश दुबे , आकाश दुबे , अभय सिंह , प्रेम मिश्रा , सुधाकर मिश्रा , मनोज सिंह , स्वामीनाथ मिश्रा , डॉ. रमेश सिंह , गणेश अमीन , कन्हैया लाल शर्मा , ओम प्रताप सिंह , अभिनेश सिंह , माया शरण सिंह , राकेश रमाशंकर यादव , आर.आर. यादव , विकास यादव , अशोक पांडेय , सदाशिव चतुर्वेदी , भोला मिश्रा , गुड्डू सिंह , दिनेश पांडेय सहित उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे , इस अवसर पर सभी ने क्रमश: शाल , श्रीफल और पुष्प-गुच्छ देकर जयप्रकाश सिंह का यादगार सत्कार किया , अपने सत्कार समारोह के पश्चचात सत्कार मूर्ति जयप्रकाश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में उत्तर भारतीय मोर्चा की महत्तवपूर्ण हिस्सेदारी है उन्होंने अपने संबोधन में कहा आज देश और राज्य जहां कोरोना संक्रमण का दंश झेल रहे हैं वहीं भाजपा देश के हर नागरिक के पीछे मजबूती से खड़ी है मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के तहत उत्तर भारतीय मोर्चा का पार्टी के प्रत्येक कार्य में हिस्सेदारी है मैं मेरे संरक्षक भाजपा सांसद मनोज कोटक के माध्यम से मुंबई में भाजपा की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सर्वसामान्य जनता के संपर्क में रहकर उनकी समस्या , तकलीफें और शिकायतें दूर करने में लगा हूं , नवनिर्वाचित भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह द्वारा भांडुप में इस तरह की अपील का सभी ने स्वागत किया है गौरतलब हो कि मुंबई भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम उत्तर भारतीय मोर्चा के साथ दिख रही है संपूर्ण मुंबई से जयप्रकाश सिंह को बधाई मिल रही है और हर समाज के लोग उनके सत्कार के लिए आतुर हैं    |