पुत्र के जन्म दिवस पर पिता ने की विधवाओं की मदद

ठाणे | भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के पदाधिकारी छत्रपति पुणेकर ने अपने पुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर डेढ़ सौ से अधिक विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद दी और भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों विधवाओं को उक्त मदद दी गई , इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे इस कार्यक्रम का आयोजन ठाणे के मनोरमा नगर परिसर में किया गया एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की |

विदित हो कि कोरोना संकट के दौरान प्रशासकीय या शासकीय स्तर पर विधवा महिलाओं को किसी भी तरह की आर्थिक मदद मिल नहीं मिल रही है इस स्थिति को देखते हुए छत्रपति पूर्णेकर ने अपने पुत्र के जन्म दिवस पर विधवा महिलाओं को मदद करने की ठानी , मनोरमा नगर की डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं को खाद्यान्न किट , मास्क और छाते का वितरण किया गया इस अवसर पर विधायक केलकर ने कहा की पुणेकर की यह पहल निश्चित तौर पर सराहनीय है साथ ही कहा कि छत्रपति पूर्णेकर के पुत्र विक्रांत पुणेकर के जन्म दिवस पर किया गया यह सेवाभावी काम अनोखा का आयोजन है विधवा महिलाओं का आशीर्वाद विक्रांत को जीवन में सदैव मिलता रहेगा जबकि विधवाओं ने विधायक केलकर के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया , इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव संदीप लेले , भाजपा ओबीसी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष सचिन केदारी , अमित पाटील , हरेश पुर्णेकर , संजय म्हात्रे , नितीन पगारे , शंकर कोकणे आदि के साथ ही अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे , मान्यवरों ने उनके इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुरणेकर परिवार सदैव ही सेवाभावी परिवार के तौर पर पहले भी जनसेवा का काम करते रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *