बर्ड फ्लू बीमारी की जानकारी नागरिकों को तुरंत दें :- महापौर 

ठाणे |       बर्ड फ्लू जैसे भयानक बीमारी को लेकर नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है इसलिए मनपा की ओर से नागरिकों को जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है वहीं शहर में मरने वाले पंक्षियों के विषय की तत्काल जानकारी नागरिकों के देने के लिए महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने आवाहन किया है देश के कुछ राज्यों में जानलेवा बीमारी बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है जिसको लेकर मनपा इससे लड़ने के लिए तैयारी कर चुकी है साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी के निगरानी में नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है इसके अलावा नागरिक मनपा के आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष के टोल फ्री नंबर – 1800 222 108 / 022 -25371010 पर इससे संबंधित जानकारी देने के लिए मनपा ने आवाहन किया है       |