बिना मास्क चल रहे लोगों पर परसा मलिक पुलिस ने कसा शिकंजा

रतनपुर / महाराजगंज |     जनपद महराजगंज थानाक्षेत्र परसा मलिक पुलिस ने आज बिना मास्क चल रहे लोगों पर कसा शिकंजा जहां शासन प्रशासन लोगो के भलाई के लिए ही लगातार दिशा निर्देश दे रही है कि आप सभी बिना मास्क के सड़क पर मत चलिए बावजूद इसके कुछ लोग अपनी मनमानी शासन प्रशासन के नियमों को ताख़ पर रख उड़ा रहे धज्जियां आपको बताते चलें थाना परसा मलिक एस.आई. उमेश कुमार शर्मा आज मिश्रौलिया और महदेइया के बीच नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर अपने हमराहियों के साथ पहुंच बिना मास्क के चल रहे लोगो पर कसा शिकंजा एस. आई. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज बिना मास्क के चल रहे 22 गाड़ियों का हुआ चालान और लगभग 1800 रूपए वसूला गया जुर्माना   |

रतनपुर से पंकज मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट