भगवानपुर युवा समाज सेवियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का मनाया जयंती 

महाराजगंज |       नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर स्थित ठाकुर शिव नारायण सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भगवानपुर के युवा समाज सेवियों ने आचार्य पं. माधव तिवारी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई , तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था और इनका निधन 18 अगस्त 1945 में हुआ , जब इनकी मृत्यु हुई तो ये केवल 48 वर्ष के थे वो एक महान भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे , जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की आजादी के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बड़ी हिम्मत से लड़ा था , नेताजी 1920 और 1930 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वछंन्दभाव युवा और कोर नेता थे , वो 1938 में कांग्रेस अध्यक्ष बने हालांकि 1939 में उन्हें हटा दिया गया था , नेताजी भारत के एक महान क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने बहुत संघर्ष किया और एक बड़ी भारतीय आबादी को स्वतंत्रता संघर्ष के लिए प्रेरित किया , हम सभी को उनके दिखाए गए मार्गों का अनुसरण करके देश हित के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए , कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सिंह ने किया इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य पं. माधव तिवारी , भावी प्रधान प्रत्याशी गिरिजा शंकर पाण्डेय , प्रधानाचार्य रमेश मिश्र , सहायक अध्यापक जगदीश पांडेय , विशाल सिंह , रोहित मौर्य , श्याम सिंह , रितेश कसौधन , मिंटू कसौधन , रुपेश शुक्ल , मंजीत , महेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे         |