ममतामयी मां साहेब को शिवसैनिकों का नमन


ठाणे  ।   स्वर्गीय मीनाताई ठाकरे की जयंती शिवसैनिक ममता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं और इसकी शुरुआत ठाणे शहर में शिवसेना उपनेता रहे स्वर्गीय अनंत तरे ने ठाणे शहर में की थी ठाणे के कैसल मिल नाका मीनाताई ठाकरे चौक पर मां साहेब के अर्ध पुतले पर पुष्पहार अर्पण कर शिवसैनिकों ने मां साहेब की ममता को याद किया , इस अवसर पर फलों का वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना के ठाणे शहर समन्वयक और पूर्व नगरसेवक संजय तरे के मार्गदर्शन में किया गया आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम शिवसेना सांसद राजन विचारे के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले पर पुष्प हार अर्पण किया गया |

इसके बाद शिवसेना उपनेता स्वर्गीय अनंत तरे के फोटो पर शिवसेना के ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे ने पुष्प अर्पण किया कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन  ठाणे शहरप्रमुख प्रदीप शिंदे, ठाणे शहर समन्वयक संजय तरे  ने किया जबकि मां साहेब के पुतले पर पुष्पहार अर्पण शिवसेना ठाणे महिला आघाडी संघटक समिया मोहिते, रेखा खोपकर व ठाणे जिला महिला उप संघटक महेश्वरी संजय तरे, महिला विभाग संघटक वैशाली मोरे, नंदा कोवळे, महिला शाखाप्रमुख जया वामगुडे के हाथों किया गया आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना सांसद राजन विचारे, शिवसेना ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे, ठाणे शहरप्रमुख प्रदिप शिंदे, ठाणे लोकसभा संपर्कप्रमुख मधुकर देशमुख, ठाणे शहर समन्वयक संजय तरे, जगदीश थोरात, योगेश मालू भोईर, राजू मोरे, सुर्यकांत बैती, दाहू शिंदे, प्रकाश मोरे, किशोर सुर्वे, ज्येष्ठ शिवसैनिक शंकर शिंदे, नंदु गिरी, राजू महाडीक, श्रीकांत मोरे, सत्यवान कदम, आंधळे गुरुजी, संतोष दंत, प्रमोद पाटील, अशोक धुमाळ, रमेश सनगरे, संदिप पारकर, रमेश कदम, शैलेश बने, मंदार घोरपडे, संदीप कदम, संतोष सावळे, विशाल बच्चाव, विलास घाग, चंद्रशेखर साखरे, अनंत मुकनाथ जगदाळे मास्तर, सागर माने, संतोष गवई, राजू पवार, सुनील भोईर के साथ ही शिवसेना ठाणे महिला जिला संघटक समिया मोहिते, रेखा खोपकर, महिला उप संघटक महेश्वरी तरे, अॅड. आकांक्षा राणे, वैशाली मोरे, ज्योती कोळी, मिरा भाईंदर जिला संघटक स्नेहल कलसारीया, नंदा कोथळे, कुंदा दळवी, भारती गायकवाड, जया चामगुडे, दर्शना शिंदे, सारिका चव्हाण, सुनिता गुप्ता, प्रमिला बांगे, विद्या कदम, मंजिरी ढमाले, सुषमा राणे, राजश्री सुर्वे, संपदा उरणकर, कविता नार्वेकर, भट भाभी, भारती सोनगीर, सुनिता देवरे, विनायक साटम, अनिता प्रभू, स्मिता सपकाळ आदि शामिल हुए। जबकि इस कार्यक्रम का आयोजन   शिवसेना ठाणे शहर समन्वयक संजय तरे व पूर्व नगरसेविका महेश्वरी संजय तरे और  आझादनगर शाखाप्रमुख संतोष दंत ने किया था ।